Monday, September 26, 2022

Spoken Eng series 1- Universal truth ( Simple sentence )

Hello friends! 

 यदि किसी हिन्दी वाक्य के अंत में होता है, होती है, होते हैं' रहे तो इनका अनुवाद is/are/ am  का प्रयोग  किया जाता है; जैसे:

दूध उजला होता है।     Milk is white.

चीनी मीठी होती है ।    Sugar is sweet.

कोयला काला होता है ।    Coal is black..

सोना पीला होता है।    Gold is yellow.

चाँदी उजली होती है ।    Silver is white.

संत दयालु होते है ।           Saints are kind.

बच्चे नटखट होते हैं ।    Children are naughty.

आम मीठे होते हैं।    Mangoes are sweet.

बर्फ ठंडा होता है ।    Ice is cold.

EXERCISE 1 

 Translate into English :

 बिल्लियाँ फुर्तीली होती हैं। किसान गरीब होते हैं। मनुष्य मरणशील होता है । ईमानदारी अच्छी होती है। अपराधी क्रूर होते हैं। सिंह बहादुर होते हैं । साँप खतरनाक होते हैं। कुत्ते वफादार होते हैं। फूल सुन्दर होते हैं। लकड़ी कड़ी होती है। रूई मुलायम होती है। प्रकृति सुन्दर होती है। हाथी काले होते हैं। शिक्षक उदार होते हैं। बच्चे प्यारे होते हैं।

Hints:

 फुर्तीली-agile. किसान-farmers. मरणशील-mortal. ईमानदारी-honesty. अपराधी-criminals. क्रूर-cruel. सिंह-lion. बहादुर - brave. साँप - snake. खतरनाक - dangerous. लकड़ी-wood. कड़ी-hard. बफादार-faithful, loyal. सुन्दर-beautiful. प्रकृति - Nature, हाथी-elephant. काला-black. उदार-generous. प्यारे-lovely.

Wednesday, September 21, 2022

It is easy का प्रयोग

 दोस्तों ! आज के इस आर्टिकल में हम It is easy का प्रयोग करना सीखेंगे। अक्सर बोलचाल की भाषा में It is easy का प्रयोग सुनने को मिलता है और हम समझ भी पाते हैं लेकिन उसका प्रयोग अपने वाक्यों में नहीं कर पाते हैं। आज के बाद हम इसका प्रयोग करना अवश्य सीख पाएंगे।








Affermative Sentence

It is easy + infinite+ .......

कहना आसान है।

It is easy to say.

कहना आसान है लेकिन करना कठिन है।

It is easy to say but it is difficult to do.

अंग्रेजी पढ़ना आसान है।

It is easy to read English.

अंग्रेजी पढ़ाना आसान है।

It is easy to teach English.

Negative Sentence

It is not easy + infinite+ .......

सच बोलना आसान नहीं है।

It is not easy to speak truth.

इसे छू पाना आसान नहीं है।

It is not easy to touch this.

इस पेड़ पर चढ़ना आसान नहीं है।

It is not easy to climb on this tree.


CONTACT: 9661213481 Sunilhome919@gmail.com Follow My Page GYAN COACHING CENTRE

Translate