Thursday, October 24, 2024

It’s All About Something/Somebody

 It’s All About Something/somebody: दोस्तों आपने अक्सर लोगो को It’s All About का प्रयोग करते हुए सुना होगा पर क्या आपको पता है की ” It’s All About Something/somebody ” का प्रयोग Spoken English में कैसे किया जाता है। इस आर्टिकल के माध्यम से मैं आपको बताऊंगा की इसका प्रयोग कहाँ किया जाता है।


It’s All About Something/somebody को समझने के लिए हमे कुछ Example देखने होंगे तभी हम इसे सही से समझ पाएंगे। अगर आप इसको समझना चाहते है तो इस आर्टिकल को लास्ट तक जरूर पढ़े।

चलो कुछ Example देख लेते है।

सारा खेल पैसे का है।
सारी बात पैसे की है।

It’s all about money.

सारा खेल रुतबे का है।/ सारी बात रुतबे की है।

It’s all about fame.










यहाँ आपने देखा की किसी बात पर जोर दिया जा रहा है यानि उसे important बताया जा रहा है जैसे की इन दोनों वाक्यों में (पैसे और रुतबे) पर जोर दिया गया है। It’s All About को हम दो situation में प्रयोग करते है और दोनों ही situations में इसका प्रयोग अलग अलग तरीके से किया जाता है। चलिए दोनों को एक एक करके समझते है

सारा खेल वक्त का है।
It’s all about time.

सारा खेल उम्र है।
It’s all about age.

सारी बात knowledge की है।
It’s about knowledge.

सारा खेल किस्मत का है।
It’s all about destiny.


सारा खेल जोखिम का है।

It’s all about risk.

सारा खेल हिम्मत का है।

It’s all about daring.

सारा खेल patience का है।

It’s all about patience.

यूट्यूब में सारा खेल consistency का है।

It’s all about consistency in YouTube.


क्रिकेट में सारा खेल concentration का है।

It’s about concentration in cricket.


दोस्ती में सारा खेल विस्वास का है।

It’s all about believing in friendship.

It’s all about believing in yourself.
(सारा खेल खुद पर भरोसा करने का है।)

It’s all about taking important decisions.
(सारा खेल सही फैसला लेने का है।)

Blogging is all about writing trending topics.
(blogging में सारा खेल trending topic लिखने का है।)

It's All About Something

English is all about practising regularly.
(English में सारा खेल practice करने का है।)

IPL is all about hitting big shots.
(IPL में सारा खेल बड़े shot खेलना का है।)

तो दोस्तों इन सभी वाक्यों से आपको अब clear हो गया होगा की It’s All About का प्रयोग important चीजों को दर्शाने के लिए किया जाता है और हमेशा important factors पर जोर दिया जाता है हैरानी की बात ये है की It’s All About Something/Somebody का प्रयोग इंटरनेट पर कही भी सिखाया नहीं गया है पर आपको इस आर्टिकल (It’s All About Something/Somebody) को पढ़कर सब कुछ समझ में आ जायेगा।






:

No comments:

CONTACT: 9661213481 Sunilhome919@gmail.com Follow My Page GYAN COACHING CENTRE

Translate